फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर किया ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ विषय को लेकर रैली निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र द्वारा पुलिस व शिक्षा विभाग के साथ नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड और ऑपरेशन मुक्ति के तहत भिक्षा नहीं शिक्षा दें को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुलाबराय में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवक्ता दिनेश प्रसाद कोठारी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति देश ही नहीं विश्व में भी विशेष स्थान रखती हैं। उन्होंने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए छात्र-छात्राओं से विशेष भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजित कबड्डी व खो-खो स्पर्धा के महिला वर्ग में सच्चिदानंदनगर की टीम विजेता रही। जबकि कबड्डी पुरुष वर्ग में बिलोटा व खो-खो में किंग्स कोर्ट विजेता रहे। रिले दौड़ पुरुष वर्ग में अरुण, अनुज व पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, योग एकल वर्ग में आरती अव्वल रही। जबकि नींबू दौड़ महिला वर्ग में अनुष्का व पुरुष वर्ग में योगेश और 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में रिया व पुरुष वर्ग में अजीत बिष्ट ने अव्वल रहे। टाट-पट्टी दौड़ महिला वर्ग में सुनीता प्रथम रही। इस मौके पर एनवाईके के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल , योग प्रशिक्षक संतोष बर्त्वाल, क्रिकेट प्रशिक्षक प्रशांत बिष्ट, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी शशि प्रसाद पुरोहित, अंजू बिष्ट, संगीता परमार, प्रकाश चंद्र पांडे, कविता जुगराण, बबीता, अभिलाषा, अनूप, चंद्रकंात, गोपाल, अनीशा, संतोष समेत जीजीआईसी व जीआईसी के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें