फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: घोड़े से गिरकर यात्री घायल, हेलिकॉप्टर से पहुंचाया हायर सेंटर

Sat, 14 Jun 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर कुबेर ग्लेशियर के समीप एक यात्री घोड़े से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एनडीआरएफ के जवानों ने घायल को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लिनचोली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर गुप्तकाशी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 4 बजे कानपुर निवासी ऋषि राज सिंह सिंह घोड़े से केदारनाथ जा रहे थे। कुबेर हिमखंड के समीप घोड़े का पैर फिसल गया जिससे वह अनियंत्रित होकर जमीन पर जा गिरे और घायल हो गए। घायल को एनडीआरएफ के जवानों ने तत्काल एमआरपी लिनचोली पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार की मौजूदगी में चिकित्सकों ने घायल का प्रारंभिक उपचार किया। जांच में पाया कि रीढ़ की हड्डी और कमर में चोट आई है जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर करना जरूरी है। डीडीएमओ (जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी) ने घटना के बारे में जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी को बताया गया। सुबह सवा दस बजे ट्रांस भारत हेली एविएशन के हेलिकॉप्टर से घायल को गुप्तकाशी भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें