फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 18 Feb 2016 10:17 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भिनोली गांव में आरती (23) पत्नी अरविंद का शव अपने कमरे में लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर सास व अन्य घर के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका को देखेते हुए पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो कमरे में बहू का शव झूल रहा था। आरती का विवाह तीन माह पहले ही हुआ था। उसका पति नौकरी पर बाहर है। इधर, थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की सूचना पर वे गांव पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद से अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें