रुद्रप्रयाग। मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और थाना गुप्तकाशी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 140 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी भीम सिंह पिता जगत सिंह, निवासी ग्राम ताल जामण, पोस्ट बड़ेथ, थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गुप्तकाशी में मुकदमा अपराध संख्या 39/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, प्रभारी, एसओजी रुद्रप्रयाग, उपनिरीक्षक हर्षमोहन थाना गुप्तकाशी, हेड कांस्टेबल भक्तदर्शन थाना गुप्तकाशी, कांस्टेबल 29 रविंद्र सिंह एसओजी रुद्रप्रयाग, कांस्टेबल 180 विनय पंवार एसओजी रुद्रप्रयाग शामिल थे।