फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Tue, 07 Oct 2025 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अगस्त्यमुनि में वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि के साथ भगवान राम के पुत्र लव-कुश के वेश में बच्चों की भव्य शोभायात्रा का स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी ने कहा कि संस्कृत महाकाव्य रामायण की रचना करने वाले आदि कवि का भारतीय साहित्य एवं संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान है। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधान कैलाश ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान वाल्मीकि की जयंती हमें धर्म एवं कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। झांकी में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, अखाड़ा उस्ताद सुन्दर, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुमित, उपाध्यक्ष घनश्याम, अर्जुन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें