फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

338 मतदाताओं ने किया मतदान

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। विकासखंड के ग्राम पंचायत भगणा-रहड़ में ग्राम पंचायत के उप चुनाव में 695 मतदाताओं में से 338 ने अपने मत का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एडीओ पंचायत डीएन बलूनी ने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए मैदान में चार प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 12 दिसंबर को घोषित होगा। दूसरी तरफ कई युवाओं ने मतदान का बहिष्कार भी किया। उनका कहना था कि आपदा के बाद से उनकी ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान विहीन जून माह में पूरे प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव हो चुके हैं। लेकिन ग्राम पंचायत भणगा-रहड़ में ओबीसी महिला प्रधान सीट की गई। जबकि पंचायत में एक भी परिवार ओबीसी नहीं है। ऐसे में ग्राम पंचायत विकास के क्षेत्र में पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें