फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नए बस अड्डे पर मृत मिले युवक के भाई की तहरीर के आधार कोतवाली पुलिस ने एक युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध हत्या, आपराधिक साजिश और सुबूत मिटाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के सिर और नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने युवक के परिजनों के बयान और साक्ष्यों के आधार युवती के मंगेतर को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक चोपड़यूं (पौड़ी) निवासी योगेश बहुगुणा (21 वर्ष) पुत्र अनिल बहुगुणा का शव 27 अक्तूबर की सुबह बस अड्डे पर बने कमरे में बरामद हुआ था। योगेश देहरादून की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर था। पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि मृतक के जानने वालों से पता चला कि वह दीपावली की छुट्टी के बाद देहरादून से रुद्रप्रयाग के निकट एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी आधार पर पुलिस ने युवती के घर और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके लिए श्रीनगर से फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई।
पूछताछ में पता चला कि युवती की सगाई हो गई है। घटनाक्रम को जोड़ते हुए पुलिस ने युवती के मंगेतर जितेंद्र पैन्यूली निवासी श्यामपुर ऋषिकेश को हिरासत में ले लिया। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने योगेश को समझाने-बुझाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान मारपीट हुई है। मृतक के भाई कृष्ण ने जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव की युवती और उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की विवेचना एसआई जगत सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें