फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में चार इंच बर्फ जमी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। सोमवार को केदारनाथ धाम में दोपहर बाद रुक-रुककर बर्फबारी होती रही जिससे पूरे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड बढ़ने से धाम में मौजूद पुलिस और निम के कर्मचारियाें को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। तापमान गिरने से धाम में पानी भी जमने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार अपराह्न तीन बजे तक केदारनाथ धाम में मौसम ठीक रहा। इसके बाद एकाएक मौसम बदल गया और बर्फबारी शुरू हो गई। रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के कारण धाम में लगभग चार इंच बर्फ जम गई है। शाम साढ़े छह बजे तक बर्फबारी थम गई। दो दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और छोटे-छोटे तालाबाें का पानी जमने लगा है। इस वजह से धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियाें और पुनर्निर्माण कार्य में जुटे निम के कर्मचारियाें को परेशानी उठानी पड़ रही है।

खिली धूप के साथ मौसम हुआ खुशगवार
उत्तरकाशी। सोमवार को जिले में खिली धूप के साथ मौसम खुशगवार बना रहा। हालांकि बीते दो दिनों रुक-रुक कर घाटी वाले हिस्सों में बारिश एवं ओलावृष्टि तथा यमुनोत्री-गंगोत्री क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर हिमपात के चलते तापमान में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में तो अब बर्फ तो नहीं है, लेकिन आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ पड़ी होने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पारा दिन के समय भी 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद इन धामों में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा शीतकालीन पड़ाव वाले खरसाली और मुखबा तक भी स्थानीय लोगों की ही आवाजाही चालू है।

बदरीनाथ में खिली चटख धूप
गोपेश्वर। लगातार दो दिनों तक जिले में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुल गया है। बदरीनाथ धाम में सुबह से ही चटख धूप खिली रही, हालांकि धाम में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। जिले के निचले क्षेत्रों में भी दिनभर धूप खिली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें