फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोश्यारी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को बाबा केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उन्हाेंने धाम में तीर्थ पुरोहिताें से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी। कोश्यारी ने कहा कि तीर्थ पुरोहिताें, स्थानीय व्यापारियाें और स्थानीय लोगाें को साथ लेकर ही फिर से केदारपुरी को बसाना चाहिए ताकि केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं ढर्रे पर आ सकें।
विज्ञापन

सांसद कोश्यारी रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे हवाई सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे। केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कोश्यारी ने स्थानीय लोगाें और तीर्थ पुरोहिताें से मुलाकात की। तीर्थ पुरोहिताें ने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम को बसाने के मामले में तीर्थ पुरोहिताें और स्थानीय व्यापारियाें को विश्वास में लेकर काम किया जाना चाहिए जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल असर न पड़े। कोश्यारी ने तीर्थ पुरोहिताें को आश्वासन दिया कि उनके सुझावाें को साथ लेकर ही केदारपुरी को स्थापित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। दर्शन के बाद कोश्यारी अपने समर्थकाें के साथ पैदल मार्ग से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें