गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित रोप वे का निर्माण लिनचोली से केदारनाथ करने के बजाए भीमबलि से लिनचोली तक करने की मांग की गई है। स्थानीय लोगाें का कहना है कि केदारनाथ यात्रा में सबसे दुरूह चढ़ाई भीमबलि से लिनचोली के मध्य है जबकि लिनचोली से ऊपर केदारनाथ धाम तक जाने में अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासी आनंदमणि सेमवाल, बचन सिंह पंवार व मस्तान सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में रामबाड़ा से केदारनाथ तक रोप वे निर्माण की घोषणा हुई थी, लेकिन केदारनाथ आपदा के बाद परिस्थितियां बदलने से लिनचोली से केदारनाथ तक रोप वे निर्माण प्रस्तावित किया गया है।