फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारनाथ एनएच पर कुंड के समीप एक डंपर दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे केदारनाथ हाईवे पर कुंड पुल के समीप बीआरओ का एक डंपर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में वाहन चालक कुंवर सिंह राणा (48 वर्ष) पुत्र जगत सिंह राणा निवासी भटवाड़ी, ऊखीमठ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 की मदद से उसे उपचार के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि लाए। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें