रुद्रप्रयाग। मंगलवार देर रात बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
एसआई एमएल शाह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर अंधेरा होने से दिक्कतें उठानी पड़ी। दुर्घटना में रमेश कोठियाल (21) पुत्र गोपाल कोठियाल निवासी मेन मार्केट गोपेश्वर और दर्शन लाल (33) पुत्र देवराज निवासी ब्रह्मनखेड़ा, विलासपुर-यमुनानगर (हरियाणा) की मौत हो गई। जबकि नरकोटा निवासी संतोष पुत्र परमानंद घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो