फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर शावक का शव मिला

Fri, 10 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुमेरपुर-रतूड़ा के बीच गुलदार के शावक का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि शावक की चट्टान से गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर सुमेरपुर से आगे बदरीनाथ हाईवे पर गुलदार के शावक के शव के पडे़ होने की वन विभाग को सूचना मिली। शावक के कान और नाक से खून निकल रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलदार के तीन शावक सुबह के वक्त देखे गए थे। इन्हीं में से एक शावक संतुलन खोने से चट्टान से गिर गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी सोहन लाल ने बताया कि शावक के शव का रेंज आफिस में पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक शावक 10 से 12 माह के बीच का नर गुलदार था। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि शावक की चट्टान से गिरने पर गर्दन की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई होगी। शावक की लंबाई 1.25 मीटर और ऊंचाई 47 सेंटीमीटर है। उसके सारे अंग सुरक्षित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें