फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकारा कर्ज, दो किश्त में लौटाएंगे पैसा

Thu, 09 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल आत्महत्या प्रकरण में बुधवार को सुसाइड नोट में दर्ज एक और व्यक्ति ने कर्ज लेने की बात स्वीकारी है। बडासू निवासी विक्रम सिंह रावत ने बुधवार को मृतक व्यापारी के घर ब्यूंग जाकर पंचाें के सम्मुख कर्ज ली गई राशि 45 हजार रुपये शीघ्र दो किश्ताें में चुकाने का लिखित आश्वासन दिया। 30 सितंबर को सुसाइड नोट में दर्ज राजकुंवर और सुरेंद्र गोस्वामी ने भी पंचाें के सम्मुख उधार की राशि लौटाई थी।
विज्ञापन

बुधवार को ब्यूंग गांव पहुंचे बडासू निवासी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि उसने दिवंगत व्यापारी ओमप्रकाश उनियाल से 45 हजार रुपये कर्ज लिए थे। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा ठप होने से वह आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उसने पंचाें के सम्मुख लिखित रूप से दो किश्ताें में कर्ज ली गई राशि लौटाने का आश्वासन दिया। विक्रम ने बीस हजार रुपये की पहली किश्त पांच नवंबर और शेष 25 हजार रुपये 25 नवंबर को लौटाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें