फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली बार से पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगले यात्राकाल में केदारनाथ यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का पूर्ण रूप से बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन, वेरीफिकेशन, आनलाइन और रियल टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डा. राघव लंगर ने केदारनाथ यात्रा 2014 में कराए गए कार्यों और 2015 में होने वाले कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि अगले साल से यात्रियों की उंगली की छाप भी ली जाएगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन आनलाइन होगा। जहां भी पंजीकरण केंद्र होंगे, वहां केदारनाथ आने वाले यात्रियों की अपडेट संख्या होगी। इसी संख्या के मुताबिक रजिस्ट्रेशन होगा। यात्री घर बैठे भी किसी निश्चित दिन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगले साल से घोड़े-खच्चरों की टेगिंग होगी ताकि यात्रा मार्ग पर घोड़े़ खच्चरों की उपलब्धता की जानकारी हो सके। डा. लंगर ने बताया कि यात्रा मार्ग पर क्रिटिकल जोन चिह्नित किए गए हैं। केदारनाथ क्षेत्र में भूस्खलन रोकने और नदी से सुरक्षा के लिए स्थायी निर्माण कार्य किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें