फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जखोली ब्लाक में भी हो कार्रवाई’

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। संयुक्त जन संघर्ष समिति की बैठक में एक माह बाद भी आपदा राहत राशि वितरण में धांधली की जांच नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। सदस्याें ने कहा कि ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लाक में जांच के बाद फर्जीवाड़ा करने वाले व्यापारियाें को नोटिस भी दिया जा चुका है, लेकिन जखोली ब्लाक में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताआें ने कहा कि जखोली ब्लाक भी आपदा राशि वितरण में कई गड़बड़ियां की गई है। फर्जी तरीके से ऐसे लोगाें को भी लाभ पहुंचाया गया है, जिनका आपदा से कोई नुकसान नहीं हुआ। जबकि वास्तविक प्रभाविताें को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिल पाया है। तय किया गया कि शीघ्र जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाती है तो समिति आमरण अनशन करेगी। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख चैन सिंह पंवार, मखेत के प्रधान आषाढ़ सिंह, सत्यप्रसाद भट्ट, रामरतन पंवार, सतीश उनियाल उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें