फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणाें ने की मनरेगा का भुगतान करने की मांग

Wed, 08 Oct 2014 05:33 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में मनरेगा के तहत कराए गए कार्य का भुगतान नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि भुगतान के संबंध में कई बार विकास विभाग के अधिकारियाें को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ग्वेफड़ में मनरेेगा के तहत गोलासेंड नामी स्थान पर हेलीपैड निर्माण करवाया गया था। इसके तहत ग्रामीणाें से काम करवाया गया, लेकिन ग्रामीणाें को भुगतान नहीं करवाया जा रहा है। ग्रामीण शंभू सिंह, हरि सिंह, पुष्कर सिंह, संतोषी देवी ने बताया कि उन्हाेंने हेलीपैड निर्माण के लिए मनरेगा के तहत मजदूरी की। विकास विभाग स्तर से कुछ दिनाें का ही भुगतान किया गया। उन्हाेंने ग्रामीणाें को मजदूरी का पूर्ण भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें