फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन गांवों में मिलेगी राहत

Thu, 09 Jan 2014 05:46 AM IST
Rudraprayag
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। तल्ला नागपुर और दशज्यूला पट्टी के ग्रामीणाें को अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या से निजात मिल पाएगी। खडपतिया में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माण के लिए जमीन चयनित करने के साथ निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
विज्ञापन

तल्ला नागपुर और दशज्यूला पट्टी के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवाें में जनपद गठन के बाद से विद्युत समस्या बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणाें द्वारा लगातार क्षेत्र में सुचारु विद्युत आपूर्ति के लिए सब स्टेशन स्थापना की मांग की जा रही थी। इसी को देखते हुए सरकार ने चोपता में विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया था। जमीन न मिलने के कारण सब स्टेशन निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। लेकिन अब सब स्टेशन निर्माण के लिए विभाग ने खडपतिया में भूमि चयनित कर दी है। इसके साथ ही निर्माण के लिए टेंडर भी करवा दिए गए हैं। ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता पवन सिंह ने बताया कि खडपतिया में जमीन की रजिस्ट्री करवाकर टेंडर किए जा चुके हैं। ठेकेदार को छह महीने में निर्माण कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें