तिलवाड़ा। सुमाड़ी बाजार में कुछ शरारती तत्व रात को मारपीट करने के साथ ही लोगों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार रात्रि कुछ लोगों ने राम मंदिर सुमाड़ी में एक बाबा की पिटाई कर दी। हालांकि घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं बुधवार रात्रि सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को शरारती तत्वों ने मोटर पुल से नीचे खड्ड में फेंक दिया। बाइक स्वामी मोहन लाल शाह को घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चला। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चौकी इंचार्ज सुमाड़ी एसआई एनके चमोली ने बताया कि रात के वक्त गश्त बढ़ा दी गई है। शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा है।