रुद्रप्रयाग। जिले में विशिष्ट बीटीसी के पदाें में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सीईओ कार्यालय में चल रहा प्रशिक्षित बेरोजगाराें का आमरण अनशन देहरादून में शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी ने आमरण अनशनकारी आनंद नेगी और सूर्यप्रकाश को जूस पिलाकर आंदोलन स्थगित करवाया।
ज्ञात हो कि विगत एक नवंबर से टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षित बेरोजगार जिले में विशिष्ट बीटीसी के पदाें में बढ़ोतरी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। सोमवार देर सांय बेरोजगाराें की शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ कई दौर की वार्ता हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण सेमवाल ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने विशिष्ट बीटीसी 2011 के सभी मामले कोर्ट द्वारा निस्तारित होने के बाद जिले के सभी रिक्त पदाें में वृद्धि करने का आश्वासन दिया है।
इसके अलावा गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज, कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने भी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर गोपाल नेगी, राजेश भट्ट, मनोहर सेमवाल, जीत सिंह करासी, प्रदीप नेगी, लता सजवाण, ममता नौटियाल, सपना, शांति, कुसुम, महेंद्र, वीरेंद्र बिष्ट, गणेश भट्ट, विजय, रंजीत, किशोरी, सुंदर, वीरेंद्र आदि उपस्थित थे।