रुद्रप्रयाग। श्री सत्य साईं समिति दिल्ली की पहल पर आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए प्राइमरी स्कूल ऊखीमठ में निशुल्क चिकित्सा कैंप शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रभावितों में कंबल भी वितरित किए गए।
दिल्ली से आए अधिवक्ता बीके पाल ने बताया कि कैंप में फिजीशियन डा. एसके शर्मा और नेत्र विशेषज्ञ डा. हरिकृष्ण लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।