अगस्त्यमुनि। महाविद्यालय की समस्याआें के निराकरण के लिए शासन स्तर से कोई सकारात्मक कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित छात्रसंघ ने 12 अगस्त से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। छात्र संघ पदाधिकारियाें की बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष मनोज नेगी ने कहा कि लंबे समय से अगस्त्यमुनि में छात्रावास निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है, कई बार आंदोलन के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है। छात्र नेताआें ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर वाणिज्य, गृह विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र और संस्कृत विषय की स्वीकृति देने, रिक्त प्रवक्ताआें के पदाें पर नियुक्ति करने समेत आठ सूत्रीय मांग पर सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। बैठक में छात्र संघ सचिव तेज बहादुर, पंकज पंवार, गोविंद बिष्ट, सुमन नेगी, विनोद राणा और पुष्कर रावत आदि उपस्थित थे।