छह किलोमीटर दौड़ में जयविंद्र और तीन किमी में अहिंसा ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से एक अक्तूबर को ओपन वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 60 और बालिका वर्ग में 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बालक वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ अगस्त्यमुनि खेल मैदान से गंगतल तक हुई। दौड़ में जयविंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। आयुष दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। जयप्रकाश ने चौथा, हिमांशु ने पांचवां और आदित्य ने छठा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में नितिन फिजिकल अकादमी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ अगस्त्यमुनि खेल मैदान से स्वरगढ़ क्षेत्र तक कराई गई। इसमें अहिंसा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रियांशी दूसरे, शानू तीसरे, राशि चौथे, खुशी पांचवें और माधुरी छठे स्थान पर रहीं। प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि मुकेश रावत और ठाकुर सिंह गड़िया, क्रीड़ा प्रभारी मनोज चौहान, प्रशिक्षक आलोक नेगी, नितिन चंद्रा, बीपी बमोला आदि मौजूद रहे।