रुद्रप्रयाग। 30 मार्च को ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस व स्कूटी में हुई भिड़ंत के मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश प्रशासन ने दिए। मामले की जांच कर रहे एसडीएम रुद्रप्रयाग बृजेश तिवाड़ी ने बताया कि 30 मार्च को बदीनाथ हाईवे पर एक बस व स्कूटी में हुई भिड़ंत में स्कूटी चालक योगेश्वर मेटा तल्ला कुलसारी जिला चमोली घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में किसी को कोई भी जानकारी हो तो वह एक सप्ताह में एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है।