फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में में सभी की भागीदारी जरूरी: ऊषा घिल्डियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जीजीआईसी रुद्रप्रयाग के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में मुख्य अतिथि ऊषा घिल्डियाल ने स्वयं सेवी छात्राओं को गांवों में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही बुजुर्ग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करने को भी कहा। उन्होंने छात्राओं को शिविर में मिले अनुभवों को स्कूल व व्यवहारिक जीवन में उतारने की बात भी कही। शिविर में सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी बनीं मनीषा को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय विलोटा (बर्सू) में शिविर के समापन पर ऊषा घिल्डियाल ने बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दिया और अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों की शिक्षा के प्रति गंभीर हों। प्रधानाचार्या डा. ममता नौटियाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अंजू बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सेमवाल सहित विलोटा गांव की महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें