रुद्रप्रयाग। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल की कांग्रेस में घर वापसी हो गई है। देहरादून में पार्टी के प्रदेशध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनका माल्यार्पण किया। थपलियाल ने कहा कि वह आगामी लोस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। रुद्रप्रयाग जनपद में संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस मौके पर सुमंत तिवारी, रीता पुष्पवाण सहित अन्य कई पार्टीजन मौजूद थे। बता दें कि थपलियाल ने वर्ष 2017 में विस चुनाव में पार्टी से बगावत कर रुद्रप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।