फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीईएम पोर्टल से बिल भुगतान में हो रही देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों के लिए चलाए गए जीईएम पोर्टल पर बिलों का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे एक उद्योग में उत्पादन ठप हो गया। उद्योगपति ने वित्त मंत्री से मामले की शिकायत की और मामले में आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिडकुल के सेक्टर सात में स्थित उत्तरांचल पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पूरन चंद्र भट्ट ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को पत्र देकर जीईएम पोर्टल से उद्यमियों के बिलों का समय पर भुगतान न होने की शिकायत की। पत्र में कहा कि केंद्र सरकार ने विभागों में खरीदारी के लिए जीईएम पोर्टल की स्थापना की है। इस पर लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को अनेक रियायतें और छूट भी दी गई हैं। केंद्र सरकार को उचित लागत मूल्य पर माल उपलब्ध हो रहा है। इससे सरकार को लाखों करोड़ों की बचत भी हो रही है। पोर्टल की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी विभागों से उद्यमियों के बिलों का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि पोर्टल संचालन में अधिकारी नियमों का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार के साथ ही उद्यमियों का शोषण हो रहा है। बिलों का भुगतान न होने के कारण ही उनकी कंपनी में उत्पादन बंद हो गया है। इससे कंपनी को भारी क्षति उठानी पड़ रही है और कंपनी आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें