फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने हाई रिस्क प्रसव मामले में कोताही बरतने पर दी कड़ी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय बैठक में सीएमओ डा. एसके झा ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामले में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी है। बैठक में अधिकारियों को अधिक जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की ‘मां एप’ के जरिए निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एसके झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने चिकित्साधिकारियों को एनएनसी पंजीकरण, चार एनएनसी जांच, हाई रिस्क प्रेगनेंसी निगरानी, बीसीजी टीकाकरण व पूर्ण प्रतिरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सभी गर्भवती महिलाओं की संस्थागत व सुरक्षित प्रसव में कोताही बरते जाने पर सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अधिक खतरे वाली महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संचालित मां योजना के तहत एएनएम निरंतर निगरानी रखकर संबधित सूचनाओं को अपडेट करें। इस मौके पर डा. सचिन चौबे, डा. आशुतोष, विशाल वर्मा, हिमांशु नौडियाल, अशोक नौटियाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें