फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर ले व्यवस्थाओं का जायजा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने व रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस दौरान दरबार में दर्ज हुई कुल 12 शिकायतों में से 7 का मौके पर निराकरण किया गया।
विज्ञापन

पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं की गंभीरता से लेने और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दरबार में रुद्रप्रयाग निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि उसकी आजीविका का एकमात्र साधन घोड़ा था, जिसकी मौत के बाद वह बेरोजगार हो गया है। प्रार्थी द्वारा घोडे़ का बीमा नहीं कराया गया था। उसने आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। वहीं नारायण कोटी निवासी चम्पा देवी ने रोजगार के लिए केदारनाथ मार्ग पर टेंट लगाने की अनुमति मांगी। नाला निवासी नीमा देवी ने बताया कि पति की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। नीमा ने डीएम के समक्ष गाड़ी मालिक से मुआवजा दिलाने की मांग की। जबकि पीआरडी सेवा से हटायी गई सभी पीआरडी महिला जवानों ने पुन नियुक्ति की बात रखी। इस मौके पर एसीएमओ डा. ओपी आर्य ने अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सभी लक्षित परिवारों को विभाग के सहयोग से कवर किया जा सकता है। बताया कि योजना के तहत हर वर्ष प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर, एडीएम गिरिश गुणवंत, एसडीएम सदर देवानंद, सीओ श्रीधर बडाला, पीडी एनएस रावत समेत अन्य विभागीय अधिकारी व फरियादी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें