फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद नेता बालेश्वर डंगवाल की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। उत्तराखंड क्रांतिदल के केंद्रीय सचिव एवं प्रधान संगठन के पूर्व जिलामंत्री बालेश्वर डंगवाल की पैर फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। उनके निधन पर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन

बुधवार को बालेश्वर डंगवाल (52) उदियाण गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात्रि को वे ग्रामीणों के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान वे मोबाइल पर किसी से बात करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि तभी उनका पैर फिसल गया और वे खाई में पत्थरों में जा गिरे, जहां उनकी मौत हो गई। साथ के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। रात होने के कारण अंधेरे में उनका कुछ पता नहंी चला। बृहस्पतिवार तड़के परिजनों ने उनकी खो की। घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर नीचे जंगल में डंगवाल का शव मिला। इधर, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, यूकेडी के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकृष्ण भट्ट, अवतार सिंह राणा ने डंगवाल के आकस्मिक निधन पर दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें