फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कृषि व उद्यान विभाग के कार्यो पर बिठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने उद्यान विभाग की ओर से लगाए गए पॉलीहाउस, कृषि विभाग की ओर से मंडुवा उत्पादन के लिए दिए बोनस, आत्मा परियोजना में किए सभी कार्यों और उद्यान विभाग की ओर से वितरित किए सड़े बीजों के वितरण की जांच के आदेश दिए। उन्होंने सीडीओ डीआर जोशी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से आत्मा परियोजना के कार्यों में कुछ पुरानी फोटो लगाई गई हैं। विभाग को यह तक पता नहीं कि जिले में कितने कृषकों को फायदा हुआ है। उन्होंने प्रगतिशील कृषकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त करने और उन्हें उक्त कार्य के लिए मानदेय देने के निर्देश दिए। डीएम ने सीडीओ को सभी प्रकरणों की जांच कर विभागीय कार्यों की रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने ब्लॉक में कार्यरत ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक को कृषि कार्यों की तुलनात्मक रिपोर्ट देने को भी कहा। उन्होंने कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी को प्रथम चरण में जिले के मॉडल विलेज को चयनित कर उसकी भौगोलिक जानकारी उपलब्ध कराने को भी कहा। बैठक में सीडीओ डीआरजोशी, सीवीओ डा. रमेश सिंह नितवाल, एलडीएम एस एस तोमर और प्रगतिशील कृषक मुरली सिंह चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें