फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह का घुरड हाईवे किनारे घायल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय के समीप ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चार माह का घुरड का बच्चा घायल मिला। स्थानीय लोगों की ओर से उसे तत्काल पशु चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के बाद वन्य जीव को विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। शनिवार को दोपहर दो बजे गुलाबराय में ज्वाल्पा होटल के समीप राजमार्ग किनारे स्थानीय निवासी गणेश सेमवाल को घुरड का बच्चा पड़ा मिला। उन्होंने उसे गोद में उठाया और पानी पिलाया। इस दौरान सूचना पर वन दरोगा शिशुपाल सिंह नेगी व आरक्षी दिग्विजय सिंह झिंक्वाण मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन्य जीव को गोद में उठाकर पशु चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दर्द निवारक इंजेक्शन और घाव पर दवा लगाकर पट्टी बांधी। इधर, रेंजर आलोकी ने बताया कि घुरड को देखरेख में रखा गया है। पूर्णरूप से स्वास्थ्य होने के बाद ही उसे जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें