फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्रावि पस्ता व औरिंग के प्रधानाध्यापिक व हेड मास्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीएम और एसडीएम ने शनिवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राप्रावि पस्ता और औरिंग के प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले, जिस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया। जबकि एक सहायक शिक्षिका का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और उप जिलाधिकारी देवमूर्ति यादव ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पस्ता और औरिंग का औचक निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम प्राथमिक स्कूल पस्था पहुंचे तो इस दौरान ग्रामीणों का भी जमावड़ा लग गया। उन्होंने डीएम को बताया कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका व सहायक शिक्षिका ने शिक्षा के माहौल को अव्यवस्थित कर रखा है, जिसका खामियाजा उनके बच्चे भुगत रहे हैं। डीएम ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिली। यहां तक कि उनके द्वारा विद्यालय से अन्यत्र जाने की कोई लिखित सूचना भी नहीं दी गई थी। यह देख डीएम ने प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे, लेकिन कोई छात्र-छात्रा जवाब नहीं दे पाए। कक्षा 5वीं के छात्र दो संख्याओं का जोड़-घटना तक भी नहीं कर पाए। इस पर, डीएम ने अफसोस जाहिर करते हुए उप शिक्षाधिकारी व डीईओ बेसिक को सहायक शिक्षिका का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के बात कही। कहा, जब तक बीआरसी द्वारा विद्यालय में शैक्षिक स्तर सुधरने की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जाती, शिक्षिका का वेतन आहरित नहीं होगा। दूसरी तरफ जखोली के एसडीएम ने राप्रावि औरिंग का निरीक्षण किया। जहां एकल शिक्षक प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र नौटियाल बीते 5 मार्च से बिना सूचना के विद्यालय से गायब पाए गए। इस पर एसडीएम ने डीएम को सूचना दी, जिस पर संबंधित शिक्षक को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इधर, डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों अनुपस्थित शिक्षकों द्वारा विभाग के किसी भी अधिकारी को अन्यत्र जाने की कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें