फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले से महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर पट्टी के ग्वाड़-थापला गांव निवासी 52 वर्षीय सीरा देवी पत्नी सूरज सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला गांव से कुछ दूर जंगल में घास के लिए गई थी। यहां झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। चिल्लाने पर अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया। महिला के पैर, कमर, गर्दन और आंख पर भालू के नाखून के गहरे जख्म हैं। राजस्व उप निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि घटना के बारे में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें