रुद्रप्रयाग। नगर निकायों में वार्डवार मतदाता सूची/निवाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए अधिकारियों की पदवार तैनाती कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि एडीएम तीर्थपाल सिंह को निकायों का जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि के लिए एसडीएम सदर मुक्ता मिश्र को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा नगर पालिका के रुद्रप्रयाग के ईओ डीएस राणा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में नोडल अधिकारी प्रभारी ईओ हरेंद्र सिंह चौहान को बनाया गया है। नगर पंचायत ऊखीमठ के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार अबरार अहमद और नोडल अधिकारी प्रभारी ईओ एमपी गौड को नियुक्त किया गया है।