रुद्रप्रयाग। बीते 7 अक्तूबर को कोटेश्वर में अलकनंदा नदी में छलांग लगाने वाली घेंघड़ गांव निवासी मनीषा पंवार का छठवें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस व सेना के गोताखोरों द्वारा खोजबीन जारी है। इधर, कोतवाली प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि घटनास्थल से लेकर 15 किमी के दायरे में नदी के दोनों तरफ गोताखोर व राफ्ट की मदद से खोजबीन की जा चुकी है, लेकिन सुराग नहीं मिला है। बताया कि छात्रा के प्रकरण की जांच सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। ब्यूरो