रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ। वन्य जीव सप्ताह के तहत जिले में खांकरा व केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ रेंज में छात्र-छात्राओं व स्थानीय ग्रामीणों ने जागरूकता रैलियों का आयोजन कर जनता को वन्य जीव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
वन विभाग की खांकरा रेंज की वन क्षेत्राधिकारी ऊषा पूरी के नेतृत्व में जीआईसी दिखोल्यूं (डुंगरीपंथ) की छात्र-छात्राओं जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर सुदान प्रसाद सकलानी, कमला प्रसाद भट्ट, सुरेश, विनोद मौजूद थे। ऊखीमठ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद डिमरी के नेतृत्व में लोगों ने रैली निकाली। इस मौके पर डीएस खाती, रघुवीर सिंह, नंदन बिष्ट, डीएस गुर्साइं, महेंद्र नेगी मौजूद थे।