रुद्रप्रयाग। जनपद की सीमा पर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कनकचौरी का आंगन बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूल प्रबंधन समिति व शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को धर्मशाला में शिफ्ट कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता प्यार सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई बारिश से विद्यालय के आंगन का पुश्ता ढह गया है। परिसर में बिजली लाइन को भी क्षति पहुंची है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।