रुद्रप्रयाग। उप जिलाधिकारी सदर के स्थानांतरण की मांग को लेकर जिला बार संघ की ओर से एसडीएम न्यायालय का बहिष्कार चौथे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्णपाल सिंह रौथाण, सचिव महावीर सिंह बुटोला व सह सचिव प्यार सिंह नेगी ने कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली से जनता व व्यापारियों को परेशानी हो रही है। वे लंबे समय से एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से एसडीएम की पत्रावलियों की जांच रिपोर्ट उपलब्ध न कराने का आरोप भी लगाया। बार संघ ने स्थानांतरण न होने तक आंदोलनरत की चेतावनी दी।