फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 वर्षीय अम्मा ने बनाए पहाड़ी व्यंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी डंगवाड़ी गांव में अम्मा की रसोई आयोजित की गई। मौके पर गांव की वयोवृद्ध 86 वर्षीय सावित्री देवी ने पहाड़ी व्यंजन बनाए। उन्होंने झंगोरे की खीर, मंडुवे के आटे का हलवा (बाड़ी), हरा साग, भंगजीरे की चटनी और लाल चावल बनाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी मोटे अनाज व अन्य भोज्य पदार्थों में कई पोषक तत्व हैं जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ऋषिका त्रिवेदी ने अम्मा सावित्री देवी को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। उधर, आंगनबाड़ी केंद्र गांधीनगर व भेतसेम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस मौके पर सुपरवाइजर उर्मिला मैठाणी, कृष्णा कैंतुरा, सतीश बिष्ट, परवेंद्र सिंह, उर्मिला, रेखा व शांति देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें