फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले ग्रामीणों का ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच हुए घटिया कार्य के विरोध में प्रदर्शन 82वें दिन भी जारी रहा। पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल के नेतृत्व में प्रभावित काश्तकारों ने एनएच से मुआवजा, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत और ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शासन, प्रशासन व एनएच पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की। इस मौके पर प्रेमलाल अग्रवाल, पीतांबर दत्त, सुमित अग्रवाल, जयपाल, गबरू लाल, इंद्रलाल अग्रवाल, पूर्णलाल, सतेश्वर उनियाल, बिंदी लाल, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें