फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्रावि जैली के बच्चों ने देखा राप्रावि कोट तल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैली के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक भ्रमण दल ने अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के मिश्रित वन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापक एमएस नेगी के नेतृत्व में 14 छात्र-छात्राओं के दल ने राप्रावि कोट तल्ला के बच्चों से आपसी संवाद किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एसएस भंडारी ने स्थानीय क्षेत्र की भौगोलिक, सांस्कृतिक व सामाजिक रीति-रीवाजों के बारे में बताया। दल में लक्ष्मी चमोली, सुनीता गैरोला, निर्मला रतूड़ी आदर्श रतूड़ी, दिया चमोली, हिमानी गैरोला, आंचल, अभिषेक पंवार, आलोक राण, ईशांत राणा, शिवम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें