फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने किया अगस्त्यमुनि थाने का वार्षिक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने थाना अगस्त्यमुनि का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कार्मियों की समस्याएं सुनते हुए अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस अधीक्षक अगस्त्यमुनि थाना पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर के आवासीय एवं अन्य भवनों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने थाने में अभिलेखों एवं उपकरणों का निरीक्षण किया गया। एसपी ने थाने में रखे आपदा प्रबंधन उपकरणों का निरीक्षण करते हुए सभी कार्मिकों को उपकरणों का प्रशिक्षण दिए जाने के लिए थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि को निर्देशित किया गया कि थाने में अतिरिक्त सामग्री व उपकरणों की मांग का विवरण कार्यालय में उपलब्ध कराएं। सीसीटीवी कैमरों के सुचारु रूप से संचालन हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरान्त उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों की समस्या पूछी गयी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि रविन्द्र कौशल, प्रभारी चुनाव सैल उपनिरीक्षक सुबोध कुमार ममगाईं, चौकी प्रभारी तिलवाड़ा सन्दीप देवरानी, उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट, उपनिरीक्षक मुकेश थलेड़ी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें