रुद्रपुर में डॉ. सुशीला तिवारी की स्मृति में रविवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में सात दिनी केएलए सिद्धार्थ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में रुद्रपुर की टीम ने बरेली को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में आठ टीमें शामिल हैं।
नगर खेल समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। 25-25 ओवरों की प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रुद्रपुर जय हिंद ऑटोटेक और बरेली की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रुद्रपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बरेली की टीम ने बल्लेबाज आनंद यादव के 75 रनों की पारी की बदौलत 199 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रुद्रपुर के लिए गेंदबाज सुनील टम्टा, कैलाश बिष्ट व पंकज पांडे ने 2-2 विकेट चटकाए। रुद्रपुर की टीम ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 21 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर पांच विकेट से मैच जीत लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पंकज पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। नगर खेल समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान केएलए ग्रुप के एमडी कुंदन लाल अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, डॉ. नागेंद्र शर्मा, विपुल शर्मा, पीसी जोशी, दिनेश पंत, सरोज रानी, जगदीश तनेजा, विजय आरोरा आदि थे।