फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत के प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए सभी का सहयोग जरूरी: चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद महाविद्यालय में विधायक निधि से निर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि संस्कृत भाषा के संवर्द्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक चौधरी ने कहा कि संस्कृत सब भाषाओं की जननी है। विश्व के कई देशों में इस पर शोध हो रहा है। नासा जैसी अंतराष्ट्रीय संस्थान संस्कृत भाषा पर अध्ययन कर रहा है। ऐसे में भारत में भी संस्कृत के प्रचार-प्रसार और संरक्षण पर जोर देने की जरूरत है। प्राचार्य सुरेश चंद्र बहुगुणा ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो भारतीयों को संस्कृत भाषा को अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर महाविद्यालय के मेघावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर महंत धर्मानंद गिरी, तोताराम भट्ट, डॉ. राम प्रसाद उपाध्याय, भूपेंद्र भंडारी, सुरेंद्र रावत, चंद्रशेखर पुरोहित, सुखेदव सिलोड़ी, जयप्रकाश गौड़, नरेंद्र पंवार, प्रवीण, दिनेश रावत, संजय राणा समेत अन्य छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें