फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय लाल की गाय और संजना देवी की भैंस रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत परकंडी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें 90 पशु पालकों के 125 पशुओं को प्रदर्शित किया गया। चार वर्गो में आयोजित प्रदर्शनी में गाय वर्ग में उदय लाल की गाय प्रथम रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रेमलता भट्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि पशुपालकों व पशुओं से जुड़े कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन होना चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य जसदेई देवी ने गांवों में समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण पर जोर दिया। पशु प्रदर्शनी के भैंस वर्ग में संजना देवी की भैंस, बैल जोड़ी में गोविंद लाल के बैल और बछिया/कटिया वर्ग में गौरा देवी की बछिया व कटिया प्रथम रही। इस दौरान पशु चिकित्सक डॉ. राजीव गोयल व डॉ. आर्शीदा खानम ने पशुओं की जांच की। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रमेश ङ्क्षसह नितवाल ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सतेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह रावत, एनएल खुमरियाल, प्रदीप रावत, विक्रम असवाल, गोविंद सिंह, वीरपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शुभरात्रि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें