रुद्रपुर में पुलिस को सौंपी तहरीर में फुलसुंगा निवासी एक महिला ने बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व उसका विवाह पन्नापुरी हापुड़ निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद उसे दो बेटे हुए, जिनकी उम्र वर्तमान में 20 और 17 वर्ष है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से उसके ससुराली उसका मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे, जिससे परेशान होकर वह अपने दोनों बेटों के साथ रुद्रपुर आकर रहने लगी। कुछ समय पूर्व उसे पता चला कि फरीदाबाद यूपी में रहने वाले उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी लड़की से विवाह कर लिया है, जिसका प्रमाण भी उसके पास है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।