तिलवाड़ा/रुद्रप्रयाग। खेल महाकुंभ के तहत जखोली ब्लाक के संकुल कांडई के जीआईसी कांडई में दो दिवसीय अंडर-14 बालिका व बालक वर्ग के खेलकूद शुरू हुए। पहले दिन 100 व 400 मीटर दौड़ के साथ कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इधर, अगस्त्यमुनि ब्लाक के न्याय पंचायत पीपली की खेल प्रतियोगिताएं जीआईसी बरसूड़ी और न्याय पंचायत पौड़ीखाल की खेल प्रतियोगिताएं जीआईसी खेड़ाखाल में शुरू हुई। यहां प्रधानाचार्य एसएल धीमान व सुरेश चंद्र मैठाणी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।