फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीवासुदेव धार्मिक पर्यटन मेला में रही लोक गीतों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जखोली। पुजारगांव में आयोजित दो दिवसीय श्री बासुदेव धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन मेले के आखिरी दिन लोक गीतों की धूम रही। लोक गायक बीरेंद्र राजपूत और कुलदीप कप्रवाण के गीतों पर मेलार्थी खूब थिरके।
विज्ञापन

मेल में कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रतिनिधि कुलेंद्र राणा ने कहा कि लोक संस्कृति के विकास के लिए प्राचीन मेलों का आयोजन जरूरी है। उन्होंने बासुदेव मंदिर में अतिथि गृह व सत्संग हाल निर्माण के लिए विधायक की ओर से दस लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद मेले में लोक गायक बीरेंद्र राजपूत नौनी भावना, नौनी डांड़ा गौं की, माठियाणा माता भजन, स्याली विरोजनी, हरीश रावत ने मठियाणा माता भजन..., कुलदीप कप्रवाण ने मेरी राजुला, मेरा भौले बाबा कैलाशों मा नाचणा लगीन, हे रूड़ी व नवीन सेमवाल ने मेरी बामणी और गायिका मंजू सुंदरियाल ने एक से बढ़कर गढ़वाली गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने कहा कि आगामी मेले को और भव्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजकुमारी रावत, विक्रम कंडारी, दीपराज बंगारी, कपूर सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष महावीर पंवार, गंगाराम भट्ट, संपूर्णानंद सेमवाल और दौलतराम भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें