रुद्रप्रयाग। मंदाकिनी जीप टैक्सी एसोसिएशन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में आनंद कोहली अध्यक्ष व बृजमोहन पुरोहित को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष भरत कप्रवाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवी प्रसाद खंडूड़ी कोषाध्यक्ष, शिशुपाल सिंह राणा उपाध्यक्ष व भगवान सिंह बिष्ट को रोटेशन अध्यक्ष चुना गया। जिला मुख्यालय में हुई बैठक में अजीत राणा, पूरण कप्रवाण, किशन चौहान, विपिन सेमवाल, दिनेश सेमवाल समेत वाहन स्वामी और चालक मौजूद थे।